Washing Soda (कपड़े धोने का सोडा) का रासायनिक सूत्र क्या है?

धोने के सोडा

Na2CO3.10H2O (धोने का सोडा) एक अन्य रसायन जिसे सोडियम क्लोराइड से प्राप्त किया जा सकता है। आप ऊपर देख चुके हैं कि बेकिंग सोडा को गर्म करके सोडियम कार्बोनेट प्राप्त किया जा सकता है। सोडियम कार्बोनेट के पुनः क्रिस्टलीकरण से धोने का सोडा प्राप्त होता है। यह भी एक क्षारकीय लवण है।

Washing soda formulaNa2CO3 + 10H2O → Na2CO3.10H2O

(सोडियम कार्बोनेट)

Chemical name of washing soda is Sodium Carbonate

10H2O क्या दर्शाता है? क्या यह Na2CO3 को आर्द्र बनाता है सोडियम कार्बोनेट एवं सोडियम हाइड्रोजन काबॉनेट, कई औद्योगिक प्रक्रियाओं के लिए भी उपयोगी रसायन है।

Washing soda chemical name (सोडियम कार्बोनेट) एक अकार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र (washing soda chemical formula) – (Na2CO3) है। इसे ‘धोवन सोडा’ या ‘धोने का सोडा’ (washing soda या soda ash और soda crystals) भी कहते हैं। Washing soda common name is “Dhone ka Soda” or “Dhowan Soda” यह एक सामान्य लवण है जिसका जलीय घोल क्षारीय होता है। इसलिए इसका उपयोग कपड़े धोने के लिये किया जाता है। इसलिये इसे धावनसोडा (वाशिंग सोडा) भी कहते हैं। जल की कठोरता दूर करने में भी इसका उपयोग होता है। यह जल में अति विलेय है।

इसका अणुसूत्र Na2CO3.10H2O होता है , जिसका पूरा नाम सोडियम कार्बोनेट डेका हाईड्रेट है | सिर्फ Na2CO3को सोडा ऐश कहते हैं | लेकिन जब इसमें जल के अणु जुड़ जाते हैं , तो यह धावन सोडा (Washing Powder ) बन जाता है |

धावन सोडा को जब गर्म किया जाता है , तो यह बेकिंग सोडा (NaHCO3) में बदल जाता हैं |

धोने का सोडा का निर्माण कैसे होता है?

ये सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट पानी में थोड़ा घुलनशील होता है, इसलिए यह ठोस रूप में बनता है. दूसरा, अब सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट निस्पंदन (filter) द्वारा अलग किया जाता है और फिर गर्म करके सुखाया जाता है. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट को जब गर्म किया जाता है तो सोडियम कार्बोनेट विघटित होता है.

धोने के सोडे के उपयोग (Washing soda uses)

(I) सोडियम कार्बोनेट का उपयोग काँच, साबुन एवं कागज़ उद्योगों में होता है।

(II) इसका उपयोग बारेका जैसे सोडियम यौगिक के उत्पादन में होता है।

(III) सोडियम कार्बोनेट का उपयोग घरों में साफ-सफाई के लिए होता है।

(IV) जल की स्थायी कटोरता को हटाने के लिए इसका उपयोग होता है।



धोबिया सोडा का रासायनिक सूत्र क्या होता है? (what is the formula of washing soda) Ans. Na2CO3 + 10H2O → Na2CO3.10H2O

कपड़े धोने का सोडा कैसे बनाया जाता है?

धावन सोडा के उपयोग क्या है?

Que. वाशिंग सोडा का पीएच मान कितना होता है? Ans. Sodium Carbonate (सोडियम कार्बोनेट) की PH 11.6 होती है।


बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का उपयोग आमतौर पर रसोईघर में स्वादिष्ट खस्ता पकौड़े आदि बनाने के लिए किया जाता है। कभी-कभी इसका उपयोग खाने को शीघ्रता से पकाने के लिए भी किया जाता है। इस यौगिक का रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट (NaHCO3) है। इसको बनाने में सोडियम क्लोराइड का उपयोग एक मूल पदार्थ के रूप में किया जाता है।

NaCl + H2O + CO2 + NH3 → NH4CI + NaHCO3

क्रियाकलाप 2.14 में क्या आपने सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट के pH के मान की जाँच की थी? क्या आप सह संबंध स्थापित कर सकते हैं  कि क्यों इसका उपयोग एक अम्ल को उदासीन करने में किया जाता है? यह एक दुर्बल असंक्षारक क्षारीय लवण है। खाना पकाते समय इसे गर्म करने पर निम्न अभिक्रिया होती है:

2NaHCO3→Na2CO3 +H2O + CO2

सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट का उपयोग हमारे घरों में अनेक प्रकार से किया जाता है।

बेकिंग सोडा का उपयोग

 (I) बेकिंग पाउडर बनाने में, जो बेकिंग सोडा (सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट) एवं टार्टरिक अम्ल जैसा एक मंद खाद्य अम्ल का मिश्रण है। जब बेकिंग पाउडर को गर्म किया जाता है या जल में मिलाया जाता है तो निम्न अभिक्रिया होती है।

NaHCO3 +H+ → CO2 + H2O + अम्ल का सोडियम लवण

(किसी अम्ल से)

इस अभिक्रिया से उत्पन्न कार्बन डाइऑक्साइट के द्वारा पावरोटी या केक में खमीर उठाया (फूल/उभर) जा सकता है तथा इससे ये मुलायम एवं स्पंजी हो जाता है।

(II) सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट भी ऐन्टैसिड का एक संघटक है। क्षारीय होने के कारण यह पेट में अम्ल की अधिकता की उदासीन करके राहत पहुँचाता है।

(III) इसका उपयोग सोडा-अम्ल अग्निशामक में भी किया जाता है।


नमक का रासायनिक सूत्र क्या है?

पा के अनुसार हैं। सोडियम क्लोराइड सोडियम का एक अकार्बनिक यौगिक है जिसे नमक या साधारण नमक (कॉमन साल्ट) कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र NaCl होता है। यह एक आयनिक यौगिक है।

  • जिप्सम का रासायनिक सूत्र क्या है?
  • घर पर खाद्य नमक की रासायनिक सूत्र क्या है?
  • गणित का सूत्र क्या है?
  • साल्वे विधि क्या है?
  • बेकिंग सोडा को हिंदी में क्या कहते हैं?
  • बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम क्या है इसे बनाने की विधि गुण एवं उपयोग को लिखें?
  • नमक का रेट क्या है?
  • विरंजक चूर्ण का रासायनिक सूत्र क्या होता है?
  • क्लोरीन का रासायनिक सूत्र क्या है?

Pages: 1 2

Exams


Subjects