September 2024 Current Affairs | Free Download in PDF


1 September 2024 Current Affairs

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 02 सितंबर को तीन दिन की यात्रा पर ‘ब्रुनेई’ और ‘सिंगापुर’ जाएंगे।
  • भारत, मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता की चुनौतियों का समाधान करने के लिए ‘कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव’ (Colombo Security Conclave) सचिवालय की स्थापना के लिए चार्टर और एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
  • भारतीय सेना ने ‘प्रोजेक्ट नमन’ का पहला चरण लॉन्च किया। बता दें कि इसे रक्षा पेंशनभोगियों, जाने-माने सैनिकों और उनके परिवारों को समर्पित सहायता और सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ की नई दिल्‍ली में हुई 56वीं कार्यकारी समिति की बैठक में 265 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
  • 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए, केंद्र सरकार ने विशेष रूप से आतंकवाद से प्रभावित परिवारों के लिए चार एमबीबीएस सीटें आरक्षित की हैं।
  • आईएफएससी में सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड (SGrB) के व्यापार और निपटान की योजना भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुरू की गई।
  • भारतीय सेना ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सहायता के लिए प्रोजेक्ट नमन की शुरुआत की।
  • केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में उदयपुर(राजस्थान) शहर में GST भवन का उद्घाटन किया।

2 September 2024 Current Affairs

  • वियतनामी डॉक्टर गुयेन थी नोक को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, 2024 से सम्मानित किया जाएगा।
  • सात देशों ने पहली बार mRNA लंग कैंसर वैक्सीन ‘BNT116’ के लिए परीक्षण प्रारंभ किया।
  • भारतीय नौसेनिक जहाज तबर ने स्पेनिश नौसेना के जहाज अटालया के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया।
  • हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में मुंबई एशिया के अरबपतियों की राजधानी बनी हैं।
  • बिहार में पहले राजगीर खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
  • 5वां ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 28-30 अगस्त 2024 तक मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था।
  • वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (DPE) ने रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel), राष्ट्रीय जलविद्युत ऊर्जा निगम (NHPC), भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) और सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVN) को ‘नवरत्न’ का दर्जा दिया है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिला न्यायपालिका सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट का झंडा और प्रतीक चिह्न जारी किया।

3 September 2024 Current Affairs

  • केंद्र सरकार ने हाल ही में अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार संबंधी जैव-प्रौद्योगिकी नीति- ‘बायो ई-3’ जारी की है।
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन को पेरिस ओलंपिक 2024 की सफलता के लिए ओलंपिक ऑर्डर के स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
  • नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने पहली बार डूरंड कप जीता।
  • शंभू सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की शिकायतों का समाधान करने के लिए जस्टिस नवाब सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन हुआ।
  • प्रीति पाल ट्रैक और फील्ड में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पैरा एथलीट बनी।
  • कैबिनेट ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई को मंजूरी दी।
  • हॉकी इंडिया की 14वीं कांग्रेस उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित हुई।
  • ‘फिक्की यंग लीडर्स अवार्ड्स 2024′ के पहले संस्करण में नीरज चोपडा को ‘यूथ आइकॉन अवार्ड 2024’ से सम्मानित किया गया।

4 September 2024 Current Affairs

  • ‘निवेशक शिक्षा और संरक्षण निधि प्राधिकरण’(IEPFA) ने दावेदारों के लिए एक नया पांच अंकों का टोल-फ्री नंबर  14453 लॉन्च किया है।
  • दक्षिण अफ्रीका ने की भारत से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘TTOS योजना’ की घोषणा की।
  • विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 25 के लिए भारत के विकास का पूर्वानुमान बढ़ाकर 7% किया।
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा ने एंटी-रेप बिल ‘अपराजिता’ सर्वसम्मति से पारित किया।
  • ईरान में धरती का सबसे उच्चतम तापमान 82.2 °C दर्ज किया गया।
  • ब्रुनेई जाने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमन्त्री बने।
  • पेरिस पैरालिंपिक 2024 में सुमित अंतिल ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता।
  • केरल को ‘हॉलिडे हीस्ट’ अभियान के लिए PATA गोल्ड अवार्ड 2024 मिला।

5 September 2024 Current Affairs

  • भारत और यूनेस्को 6 सितंबर, 2024 को फ्रांस के पेरिस में मुख्य विज्ञान सलाहकार गोलमेज सम्मेलन के 2024 संस्करण का सह-आयोजन करेंगे।
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पहला संयुक्त कमांडर सम्मेलन प्रारंभ हुआ।
  • भारत और फ्रांसीसी नौसेना के बीच भूमध्य सागर में 22 वाँ ‘वरुण’ संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 23वें विधि आयोग के गठन को मंजूरी दी।
  • राजस्थान सरकार ने अपने तरह के पहले महामारी की तैयारी के लिए ‘विषाणु युद्ध अभ्यास’ का आयोजन किया।
  • केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ‘नोटरी पोर्टल’ लॉन्च किया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र में ‘विश्वशांति बुद्ध विहार’ का उद्घाटन किया।
  • पेरिस 2024 पैरालिंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में शरद कुमार ने रजत पदक जीता।

6 September 2024 Current Affairs

  • ‘कर्मचारी भविष्‍य निधि योजना’ (EPFO) के तहत पेंशन पाने वाले लोग अब पहली जनवरी 2025 से देश के किसी भी हिस्‍से में किसी भी बैंक में अपनी पेंशन प्राप्‍त कर सकेंगे।
  • नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ‘ग्रीन हाइड्रोजन’पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा।
  • ‘भारतीय रिजर्व बैंक’ (RBI) के केंद्रीय निदेशक मंडल की 610वीं बैठक 04 सितंबर को मुंबई में आयोजित की गई है।
  • भारतीय वस्त्रों का वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के लिए एक वैश्विक टेक्‍सटाइल प्रदर्शनी ‘भारत टेक-2025’ अगले वर्ष फरवरी में आयोजित की जाएगी।
  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के. टी. परनायक ने राजधानी ईटानगर के राजभवन में ‘असम राइफल्‍स’ (Assam Rifles) के जवानों को 13 स्वर्ण पदक और 10 रजत पदक प्रदान किए हैं।
  • भारत-यूएसए के बीच ‘युद्ध अभ्यास’ का 20वां संस्करण राजस्थान में प्रारंभ होगा।
  • हरविंदर सिंह पैरालिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बने।भारत के पहले स्वदेशी लड़ाकू मानवरहित विमान ‘FWD 200B’ का सफल परीक्षण हुआ।

7 September 2024 Current Affairs

  • पेरिस पैरालंपिक 2024 में 05 सितंबर को ‘कपिल परमार’ ने पुरुषों की जे-1 जूडो स्‍पर्धा के 60 किलोग्राम वर्ग में ब्राजील के एलील्टन डी ओलिवेरा को हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया है।
  • केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना’ के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन की समय-सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी है।
  • ‘भारतीय तटरक्षक बल’ ने 05 सितंबर को दक्षिण कोरिया के इंछन में एशियाई तटरक्षक एजेंसियों के प्रमुखों की 20वीं बैठक में भाग लिया है।
  • केंद्र सरकार ने नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-खापलांग के साथ संघर्षविराम समझौते को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
  • अफ्रीका में मंकीपॉक्स की रोकथाम में सहायता के लिए ‘माल्टा’ यूरोपीय संघ के अन्‍य सदस्‍यों में शामिल हुआ है।
  • भारतीय सेना ने लद्दाख में सीमावर्ती गांवों के युवाओं में खेल, शारीरिक फिटनेस और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच बटालिक में पांच दिवसीय ‘अंतर-ग्राम वॉलीबॉल टूर्नामेंट’ का आयोजन किया है।
  • ‘जसदीप सिंह गिल’ (Jasdeep Singh Gill) राधा स्वामी सत्संग डेरा व्यास के नए मुखी बने है। बता दें कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जसदीप सिंह गिल का नाम घोषित किया है।
  • ‘केंद्रीय आयुष मंत्रालय’ की घोषणा के अनुसार आयुर्वेद, यूनानी, योग और होम्योपैथी चिकित्सा के लिए नेशनल एग्जिट परीक्षा (NExT) 2021-2022 बैच और उससे आगे के बैचों के लिए अनिवार्य होगी।

8 September 2024 Current Affairs

  • पेरिस पैरालंपिक 2024 में ‘प्रवीण कुमार’ ने पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
  • केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 07 सितंबर को बिहार के ‘दरभंगा’ और ‘मुजफ्फरपुर’ में दो अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्‍पतालों का उद्घाटन करेगें।
  • पेरिस पैरालंपिक 2024 में ‘होकाटो होतोज़े सेमा’ ने पुरुषों की शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
  • भारत ने मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल के इमर्जिंग मार्केट्स इन्वेस्टेबल मार्केट सूचकांक में ‘चीन’ को पीछे छोड़ दिया है।
  • केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने 9 अन्य हवाईअड्डों पर ‘डिजी यात्रा सुविधा’ (Digi Yatra Facility) का उद्घाटन किया है।
  • प्रधानमंत्री गतिशक्ति पहल के अंतर्गत ‘नेटवर्क प्‍लानिंग समूह’-NPG की 78वीं बैठक नई दिल्‍ली में संपन्न हुई है।
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ पार्टी में शमिल हुए हैं।
  • रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने 06 सितंबर, 2024 को ‘रांची’ में पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए एक नौकरी मेले का उद्घाटन किया है।

9 September 2024 Current Affairs

  • बेलारूस की ‘एरीना सबालेंका’ ने पहली बार अमरीकी ओपन (US Open 2024) का खिताब अपने नाम किया है।
  • भारतीय स्टेट बैंक फाउंडेशन ‘आशा छात्रवृति’ कार्यक्रम के तहत 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा। बता दें कि यह छात्रवृत्ति छठी कक्षा से स्नातकोत्तर तक के वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को दी जाएगी।
  • दिल्‍ली स्थित ‘ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स सोसाएटी’ में 08 सितंबर से पांच दिवसीय राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी ‘ह्यूज’ का आयोजन किया जाएगा।
  • केंद्र सरकार ने 1987 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘तुहिन कांत पांडेय’ को नया वित्त सचिव नामित किया है।
  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 07 सितंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में ‘सैनिक स्कूल’ का उद्घाटन किया है।
  • पंचायती राज मंत्रालय और ‘संयुक्त राष्ट्र बाल कोष’(UNICEF) ने सामाजिक परिवर्तन की प्रणालियों को मजबूत बनाने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए है।
  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ‘भारत-खाड़ी सहयोग परिषद’ के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक में भाग लेने के लिए 08 सितंबर को सऊदी अरब की राजधानी रियाद गये।
  • देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30 अगस्त को समाप्त हफ्ते में 2.299 अरब डॉलर बढ़कर 683.987 अरब यूएस डॉलर के नए रिकॉर्ड उच्‍चतम स्तर पर पहुंच गया है।

10 September 2024 Current Affairs

  • टाइम मैगजीन (Time Magazine) ने सूचना और प्रसारण मंत्री ‘अश्विनी वैष्‍णव’ को प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में सबसे अधिक महत्‍वपूर्ण लोगों की सूची में शामिल किया है।
  • ‘एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय’ 09 सितंबर से दिल्ली में तीनों सेनाओं के अधिकारियों के लिए पहला संयुक्त परिचालन समीक्षा और मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित करेगा।
  • इस वर्ष सितंबर के पहले सप्‍ताह में विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजारों में लगभग ‘11 हजार करोड़ रुपये’का निवेश किया है।
  • केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 09 सितंबर को ‘वस्तु और सेवाकर’ (GST) परिषद की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा 2024 के आम सत्र को भारत की ओर से एस जयशंकर संबोधित करेंगे।
  • मिशेल बार्नियर ने हाल ही में फ्रांस देश के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला है।
  • एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन चीन में किया जा रहा है।
  • रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बने है।

Pages: 1 2

Exams


Subjects