Bharati Itihas | भारत का इतिहास | History of India in Hindi

प्राचीन भारत

1. प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत 

प्राचीन भारतीय इतिहास के विषय में जानकारी मुख्यतः चार स्रोतों से प्राप्त होती है— 

  • धर्मग्रंथ 
  • ऐतिहासिक ग्रंथ 
  • विदेशियों का विवरण व 
  • पुरातत्व संबंधी साक्ष्य

धर्मग्रंथ एवं ऐतिहासिक ग्रंथ से मिलनेवाली महत्वपूर्ण जानकारी

भारत का सर्वप्राचीन धर्मग्रंथ वेद है, जिसके संकलनकर्ता महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास को माना जाता है। वेद बसुद्धैव कुटुम्बकम् का उपदेश देता है। भारतीय परम्परा वेदों को नित्य तथा अपौरूषय मानती है । वेद चार हैं— ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद । इन चार वेदों को संहिता कहा जाता है । ……Read More.

विदेशी यात्रियों से मिलनेवाली प्रमुख जानकारी 

विदेशी साहित्य से भी भारत के प्राचीन इतिहास की काफी जानकारी मिलती है। ये विदेशी लेखक विदेशी राजाओं के साथ भारत आए या भारत आए, जिसके बाद उन्होंने भारत की सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक व्यवस्था का वर्णन किया। विदेशी साहित्यिक स्रोतों को 3 भागों में विभाजित किया जा सकता है – ग्रीक और रोमन लेखक, चीनी लेखक और अरबी लेखक। ……Read More.

पुरातत्व संबंधी साक्ष्य से मिलनेवाली जानकारी

अभिलेख एवं सिक्कों से प्राचीन काल के सम्बन्ध में काफी सटीक जानकारी प्राप्त होती है। लेकिन अभिलेखों और सिक्कों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्त्रोत भी हैं जिनसे प्राचीन काल के सम्बन्ध में उपयोगी जानकारी प्राप्त होती है, इन स्त्रोतों में इमारतें, मंदिर, स्मारक, मूर्तियाँ, मिट्टी से बने बर्तन तथा चित्रकला प्रमुख है।

प्राचीनकाल की वास्तुकला की जानकारी के लिए इमारतें जैसे मंदिर व भवन काफी उपयोगी स्त्रोत हैं। वास्तुकला की जानकारी के साथ-साथ इन इमारतों से उस समय की सामाजिक, आर्थिक व धार्मिक व्यवस्था की भी जानकारी मिलती है।

प्राचीन भारत की जानकारी के सम्बन्ध में स्मारक अति महत्वपूर्ण है, इन स्मारकों को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है – देशी तथा विदेशी स्मारक। देशी स्मारकों में हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, नालंदा, हस्तिनापुर प्रमुख हैं। जबकि विदेशी समारकों में कंबोडिया का अंकोरवाट मंदिर, इंडोनेशिया में जावा का बोरोबुदूर मंदिर तथा बाली से प्राप्त मूर्तियाँ प्रमुख हैं। बोर्नियों के मकरान से प्राप्त मूर्तियों में कुछ तिथियाँ अंकित हैं, यह तिथियाँ कालक्रम को स्पष्ट करने में काफी उपयोगी हैं। इन स्त्रोतों से प्राचीनकाल की वास्तुकला शैली के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। ……Read More.

Indian history in hindi pdf फ्री ऑनलाइन टेस्ट रेलवे ऑनलाइन टेस्ट इन हिंदी फ्री फ्री ऑनलाइन टेस्ट इन हिंदी gk online test in hindi 2020 gk online test in hindi 2021 ऑनलाइन टेस्ट देना है gk online test in hindi 2021 online test gk rrb ntpc rrb group d इंडियन हिस्ट्री इन हिंदी indian history in hindi book indian history in hindi for upsc मॉडर्न हिस्ट्री ऑफ़ इंडिया इन हिंदी

Pages: 1 2

Exams


Subjects