राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games)

  • ओलम्पिक खेलों के पश्चात् राष्ट्रमंडल खेल ( पुराना नाम – ब्रिटिश एम्पायर खेल ) समारोह विश्व का ऐसा दूसरा सबसे बड़ा खेलोत्सव है । इस खेल समारोह का आयोजन प्रायः दो ओलम्पिक खेलों के मध्य किया जाता है , जिसे ओलम्पिक वर्ष कहा जाता है । 
  • एशली कूपर वे प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने सदभावना को प्रोत्साहन देने और पूरे ब्रिटिश राज के अंदर अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए एक अखिल ब्रितानी खेल कार्यक्रम आयोजित करने के विचार को प्रस्तुत किया। वर्ष 1928 में कनाडा के एक प्रमुख एथलीट बॉबी रॉबिन्सन को प्रथम राष्ट्र मंडल खेलों के आयोजन का भार सौंपा गया। ये खेल 1930 में हेमिल्टन शहर , ऑटेरियो , कनाडा में आयोजित किये गये और इसमें 11 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 
  • 1934 ई . में लंदन में होनेवाले दूसरे राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने पहली बार भाग लिया था।
  • वर्तमान में राष्ट्रमंडल देशों की सदस्य संख्या 72 है जिनमें लगभग 20 खेलों में 5,054 एथलीट ने भाग लिया।
  • वर्ष 2001 में राष्ट्रमंडल खेलों द्वारा मानवता , समानता और नियति की तीन मान्यताओं को अपनाया गया , जो राष्ट्रमंडल खेल का मूल ध्येय है । इसका मुख्यालय लंदन संयुक्त राजशाही में है । 
  • राष्ट्रमंडल खेल परिसंघ की मोहर 2001 में अपनायी गयी । ( R— Red ; Y — Yellow ; B — Blue )

भारत में राष्ट्रमंडल खेल कब हुआ था?

  • नई दिल्ली में 3 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2010 के बीच 19वें राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन हुआ था।
  • यह पहला मौका था जब भारत को राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी मिली थी।
  • भारत ने साल 1982 में एशियन गेम्स के शानदार आयोजन के करीब तीन दशक के बाद इस स्तर की विशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया था।
  • प्रतियोगिता का शुभारंभ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ और यहीं पर 14 अक्टूबर को इसका समापन समारोह हुआ था।
  • 2010 राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक गीत “जियो उठो बढ़ो जीतो”, मशहूर भारतीय संगीतकार ए आर रहमान द्वारा रचा गया था।

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2018:

  •  21 वें राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड कोस्ट , क्वींसलैंड आस्ट्रेलिया में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल , 2018 तक आयोजित किए गए । आस्ट्रेलिया पाँचवी बार , राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी किया।
  • राष्ट्रमंडल खेल 2018 का उद्घाटन चार्ल्स ( वेल्स के राजकुमार ) ने कारारा स्टेडियम ( मुख्य आयोजन स्थल ) में किया । इसका आधिकारिक समापन एडवर्ड वेसेक्स के अर्ल ( महारानी एलिजावेथ -II और राजकुमार फिलिप , एडिनवर्ग के ड्रयूक के चार संतानों में सबसे छोटे संतान ) ने किया ।
  • 21 वें राष्ट्रमंडल खेल की थीम है —– शेयर द ड्रीम यानी साझा करें ।
  • 21 वें राष्ट्रमंडल खेल का शुभंकर बोरोबी नाम का कार्टून कैरेक्टर था।
  • 21 वें राष्ट्रमंडल खेल के लिए पदक आस्ट्रेलिया के कलाकार डेलवनी कुकाटू कोलिन्स ने डिजाइन किया थी।। पदक गोल्ड कोस्ट समुद्र तट की ग्राफिकल थीम पर तैयार किया थी। पदक का व्यास 63 मिमी , वजन 138 से 163 ग्राम के बीच था। 
  • क्वींस बैटन रिले धावक सैली पियरसन ( आस्ट्रेलिया , ट्रैक एण्ड फील्ड ) थी ।
  • नोट : राष्ट्रमंडल खेल में क्वीन्स बेटन रिले की शुरुआत कार्डिफ ( ब्रिटेन ) 1958 के राष्ट्रमंडल खेल से हुई । पारंपरिक रूप से बेटन रिले बकिंघम पैलेस से शुरू होता है ।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2022:

  • 2022 के खेल पहली बार होंगे जब वेस्ट मिडलैंड्स ने लंदन 1934 और मैनचेस्टर 2002 के बाद इस आयोजन की मेजबानी की है। बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के रूप में, वेस्ट मिडलैंड्स एक स्थायी विरासत का हिस्सा बन गए हैं। एक जो विश्व स्तरीय टीम वर्क, एथलेटिसवाद और दोस्ती को प्रदर्शित करता है।
  • इस आयोजन को औपचारिक रूप से 1978 से राष्ट्रमंडल खेलों के रूप में जाना जाने लगा। 2022 में होने वाला बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, चतुर्भुज शोपीस का 22 वां संस्करण 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का औपचारिक उद्घाटन 28 जुलाई, 2022 को बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ किया गया।
  • ‘पेरी’ बर्मिंघम 2022 का आधिकारिक शुभंकर है। राष्ट्रमंडल खेल का शुभंकर दिखने में एक बहुत ही खास बहुरंगी बैल के जैसा है। पेरी ने नीले, लाल और पीले रंग की धारियों वाला एक किट पहना हुआ है, जो बर्मिंघम फ्लैग के रंगों को दर्शाता है। ये ताकतवर, दयालु और थोड़ा मस्ती करने वाला है।
  • 2022 के राष्ट्रमंडल खेल का आदर्श वाक्य ‘शेयर द ड्रीम’ (सपनों को बांटें) है। 

2026 के राष्ट्रमंडल खेल कहां होंगे?

2026 के राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में आयोजित किए जाएंगे। यह पहला अवसर होगा जब इन खेलों का आयोजन कई शहरों में किया जाएगा। इनमें बैलरेट, बेंडिगो, जिलॉन्ग, गिप्सलैंड और मेलबर्न जैसे शहर शामिल हैं।

डेविड डिक्सन पुरस्कार (David Dixon Award)

गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2018 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार न्यूजीलैंड के भारोत्तोलक डेविड लिति ( David Liti ) को मिला । 105 किलो वर्ग में 403 किलोग्राम भार उठाकार इन्होंने स्वर्ण पदक जीता । 

बर्मिंघम (Birmingham) Commonwealth Games 2022 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सिंगापुर के टेबल टेनिस खिलाड़ी फेंग तियानवेइ ( Feng Tianwei ) को मिला। 

नोट : 17 वर्षों तक राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के मानद सचिव रहे डेविड डिक्सन (David Dixon) के नाम पर स्थापित यह पुरस्कार राष्ट्रमंडल खेलों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है । इस पुरस्कार की शुरुआत 2002 के मैनचेस्टर खेलों से की गयी । 2002 में पहली बार यह अफ्रीका की विकलांग तैराक नताली डु टोइट (Natalie du Toit) को दिया गया था । भारत के समरेश जंग (Samaresh Jung) ( 2006 – मेलबर्न ) को भी यह पुरस्कार दिया गया है ।

22 वाँ राष्ट्रमंडल खेल : भारत

  • 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारतीय दल का नेतृत्व पी.वी. सिंधु और मनप्रीत सिंह ने किया।
  • भारत के खाते में 22 गोल्ड मेडल, 14 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज सहित कुल 61 मेडल (Medal)आ चुके हैं।
  • भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक कुल 558 पदक (Medal) जीते हैं, जिनमें 203 स्वर्ण (Gold), 184 रजत (Silver) और 171 कांस्य (Bronze) पदक शामिल हैं।
  • भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन दिल्ली में साल 2010 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान रहा था। इसमें भारत ने कुल 101 मेडल जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था। इसमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल थे।
  • भारत कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक कुल 18 बार हिस्सा ले चुका है।
  • ओलंपिक और एशियन गेम्स के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स यानी राष्ट्रमंडल खेल दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा खेल इवेंट है।

अब तक हुए राष्ट्रमंडल खेल

सालसंस्करणमेजबान शहरमेजबान देशखेलराष्ट्रशीर्ष राष्ट्र
1930Iहैमिल्टनकनाडा61 1इंग्लैंड
1934IIलंडनइंग्लैंड716इंग्लैंड
1938IIIसिडनीऑस्ट्रेलिया715ऑस्ट्रेलिया
1950IVऑकलैंडन्यूजीलैंड1013ऑस्ट्रेलिया
1954Vवैंकूवरकनाडा924इंग्लैंड
1958VIकार्डिफवेल्स935इंग्लैंड
1962VIIपर्थऑस्ट्रेलिया935ऑस्ट्रेलिया
1966VIIIकिन्टालजमैका942इंग्लैंड
1970IXएडिनबरास्कॉटलैंड942ऑस्ट्रेलिया
1974Xक्राइस्टचर्चन्यूजीलैंड938ऑस्ट्रेलिया
1978XIएडमंटनकनाडा1046कनाडा
1982XIIब्रिस्बेनऑस्ट्रेलिया1046ऑस्ट्रेलिया
1986XIIIएडिनबरास्कॉटलैंड1026इंग्लैंड
1990XIVऑकलैंडन्यूजीलैंड1029ऑस्ट्रेलिया
1994XVविक्टोरियाकनाडा1064ऑस्ट्रेलिया
1998XVIकुआला लुम्पुरमलेशिया1670ऑस्ट्रेलिया
2002XVIIमैनचेस्टरइंग्लैंड1772ऑस्ट्रेलिया
2006XVIIIमेलबोर्नऑस्ट्रेलिया1671ऑस्ट्रेलिया
2010XIXदिल्लीभारत1771ऑस्ट्रेलिया
2014XXग्लासगोस्कॉटलैंड1771इंग्लैंड
2018XXIघानाऑस्ट्रेलिया1871ऑस्ट्रेलिया
2022XXIIबर्मिंघमइंग्लैंड2072ऑस्ट्रेलिया
2026XXIIIविक्टोरियाऑस्ट्रेलिया

Exams से सम्बंधित प्रश्नोत्तर (Question and Answer)

इस पोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (Important Questions) दिए गए हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (All Competition Exams) के लिए राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित पूछे गए प्रश्नो के उत्तर:-

  • Que. गोल्ड कोस्ट में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम में भारत ने कौन सा स्थान प्राप्त किया था?
  • Que. 2018 में राष्ट्रमंडल खेल कहाँ हुआ
  • Que. राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला भारतीय खिलाड़ी कौन था?
  • Que. राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाला पहला खिलाड़ी कौन था?
  • Que. 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पदक तालिका में कौन सा स्थान प्राप्त किया?
  • Que. 2026 के राष्ट्रमंडल खेल कहाँ होंगे?
  • Que. राष्ट्रमंडल खेल 2022 का शुभंकर क्या है?
  • Que. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कितने खेल हैं?
  • Que. भारत में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कब हुआ था?
  • Que. वर्तमान में राष्ट्रमंडल खेलों का सचिव कौन है?
  • Que. राष्ट्रमंडल खेल का पुराना नाम क्या है?
  • Que. 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम पदक तालिका में भारत का क्रम क्या था
  • Que. या अगला राष्ट्रमंडल खेल कहाँ होगा?
  • Que. राष्ट्रमंडल खेल का आदर्श वाक्य कौन सा है?
  • Que. राष्ट्रमंडल का महासचिव चुना जाने वाला पहला भारतीय कौन है?
  • Que. वर्तमान में राष्ट्रमंडल खेल के सदस्य देशों की संख्या कितनी है?
  • Que. राष्ट्रमंडल खेल के महासचिव का वेतन कितना है?
  • Que. राष्ट्रमंडल का मुख्य उद्देश्य क्या है?
  • Que. कॉमनवेल्थ का अर्थ क्या है?
  • Que. 21वां राष्ट्रमंडल खेल कब हुआ?
  • Que. कॉमनवेल्थ गेम्स कितने समय तक चलता है
  • Que. राष्ट्रमंडल खेल कितनी बार आयोजित किए जाते हैं